By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 16 Oct 2018 04:33 PM (IST)
नई दिल्ली: लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर से इंकार किया है. वरुण ग्रोवर ने ट्विटर पर एक खुला पत्र लिखते हुए पूरी बात विस्तार से बताई है. उन्होंने लिखा है कि वह खुद को बेकसूर साबित करना चाहते हैं क्योंकि यह उनकी मानसिक शांति के लिए आवश्यक है.
‘मी टू’ अभियान पर शुरू से खुलकर अपने विचार प्रकट करने वाले ग्रोवर ने कहा कि आरोपों ने केवल उन्हें मानसिक तथा पेशेवर तौर पर प्रभावित नहीं किया, बल्कि सामाजिक मुद्दे उठाने की उनकी इच्छाशक्ति भी इससे प्रभावित हुई है. ग्रोवर मंगलवार को कहा कि क्रांतियां खूबसूरत होती हैं. वे दृढ़, शक्तिशाली, आवश्यक और ‘मी टू‘ की तरह अनिवार्य भी है. लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं.
ग्रोवर ने कहा कि मुझे पता है कि अभियान बड़ा है और मुझसे कई अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन इस ‘‘छोटे मामले’’ ने उनके परिवार और दोस्तों को व्यापक तौर पर प्रभावित किया है. उन्होंने ने लिखा, ''भले ही मेरे खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है फिर भी मुझे मेरा पक्ष स्पष्ट करने की आवश्यकता है. मामले का निपटान मेरी अपनी मानसिक शांति के लिए आवश्यक है.''
'द वन' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, बनी सिद्धार्थ की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 4 दिनों का कलेक्शन
काम के लिए किशोर कुमार के आगे गिड़गिड़ाए, कभी ट्रेन में बेचते थे टॉफी और अंडे, किस्से महमूद के
'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!